प्रेमी जोड़े के विवाद में आपस में भिड़े परिजन, चार की हत्या

अलीराजपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के चांदपुर थाने के बोकडिय़ा गांव मे लड़का- लड़की के विवाद मे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनो पक्षों के चार लोगो की मौत हो गई। दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर हमला किया, और इस दौरान चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया,  इस हत्याकांड मे परंपरागत हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना की खबर मिलते ही  SP अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह बोकाडिया पहुंच गये है उन्होंने हत्याकांड की पुष्टि की है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur