राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिर बढ़ेगा 4% DA, जल्द जारी होंगे आदेश, इतनी बढ़ेगी सैलरी, CM का बड़ा बयान

orop

MP Employee DA Hike 2023: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। शिक्षकों के बाद अब जल्द कर्मंचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद उनका डीए 34% से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों मिलेगा। इसकी पुष्टी खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की है।संभावना है कि एक हफ्ते के अंदर वित्त विभाग की ओेर से महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को भी राज्य सरकार चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर देगी। इसके भुगतान के आदेश एक-दो दिन में जारी होंगे। इस वृद्धि के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान 38 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष एक हजार 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)