पति से जेल में मिलने आई महिला के साथ जेल परिसर में दुष्कर्म

अलीराजपुर, डेस्क रिपोर्ट। अलीराजपुर में चौकानें वाला मामला सामने आया है। अलीराजपुर की जिला जेल परिसर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। इस मामले में आरोपी कोई और नही बल्कि महिला की शिकायत के बाद अजाक पुलिस ने दो प्रहरियों को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जोबट उप जेल भेज दिया गया है।इस पूरे मामलें में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति जेल में बंद थे महिला पैरोल पर छूटी थी इसी दौरान महिला अपने पति से मिलने जब जेल गई तो उस दौरान 2 जेल प्रहरियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

अजाक पुलिस की माने तो पीड़िता और उसके पति को फर्जी शादी कराने के मामले में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोरोना के दौरान दोनों बंदियों को बड़वानी के ठीकरी से अलीराजपुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। करीब पांच माह पहले महिला को पेरोल मिली थी। घटना के दिन महिला जेल में अपने पति से मुलाकात करने जेल आई थी। इस दौरान प्रहरी अनिल त्रिवेदी मिला और कुछ मेडिकल दस्तावेज देने की बात कहकर परिसर में ही अपने क्वार्टर पर ले गया। यहां आरोपित वीरेंद्र यादव पहले से मौजूद था। दोनों आरोपियों ने महिला को धमकाया और उसके साथ कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया, आरोपियों ने महिला से कहा की अगर उसने किसी से यह बात बताई तो उसे मार डालेंगे, डर के मारे पीडिता ने इस बात को छुपाकर रखा, पीड़िता अनुसूचित जनजाति की है, इसलिए पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ ज्यादती की धारा 376 के अलावा अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur