वेतन में 41% की वृद्धि के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला, स्थायी कर्मचारियों को लगा झटका

employees news

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। MSRTC द्वारा अब तक 1,226 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों (Employees) को बर्खास्त (dismissed)  कर दिया गया है। जिसमें 500 श्रमिकों को शुक्रवार को ड्यूटी पर नहीं आने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। एक दिन पहले MSRTC के कर्मचारी 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं और नकदी की कमी से जूझ रहे इस निगम का राज्य सरकार में विलय करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल ने राज्य द्वारा संचालित बस सेवा को व्यावहारिक रूप से पंगु बना दिया है।

मंत्री ने कहा आज हमने 500 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है। जिनके लिए प्रतिदिन ड्यूटी पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने अब तक 3,215 स्थायी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और 1,226 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi