मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की बेस्ट अभिनेत्रियों में से एक है। उनके फैंस उन्हें बहुत प्यार करते है। दर्शकों को उनकी ऐक्टिंग भी काफी पसंद है। भारत की जनता ने बॉलीवुड की मस्तानी को भारत की नंबर.1 हीरोइन बना दिया है। हाल ही में जारी हुई मूड ऑफ द नेशन पॉल के मुताबिक दीपिका पादुकोण का नाम देश ही बेस्ट एक्ट्रेस में शामिल हो चुका है। रिपोर्ट की मानें तो 2016 से ही दीपिका पादुकोण इस स्थान पर स्थिर हैं।
यह भी पढ़े… OnePlus का नया Foldable स्मार्टफोन जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, सामने आया नया टीज़र, यहाँ जानें डिटेल्स
वहीं इस लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कैटरीना, तीसरे स्थान पर आलिया भट्ट, चौथे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा और पाँचवे स्थान पर कंगना रनौत हैं। दीपिका पादुकोण द्वारा नंबर.1 पॉजिशन हासिल करने पर उनके फैंस भी काफी खुश है और उनको ढेरों बधाइयाँ भी दे रहे हैं।