Indore News : पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 3 कर्मचारी झुलसे, जाँच में जुटा प्रशासन

हरदा के बाद जो जांच हुई थी। उसमें इस फैक्ट्री की भी जांच की गई थी। फिलहाल इस पूरे ही मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Amit Sengar
Published on -
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के महू तहसील में चोरल मार्ग पर आबाचंदन गांव के पास जंगल में एक फटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद बिस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हुए हैं। इन मजदूरों का इंदौर के निजी अस्पताल इलाज कराया जा रहा है। पटाखा फैक्ट्री के संचालक शाकिर खान है हरदा के बाद जो जांच हुई थी। उसमें इस फैक्ट्री की भी जांच की गई थी। फिलहाल इस पूरे ही मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आंबा चंदन गांव महू से लगभग आठ किमी दूर जंगल में यह फटाखा के बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। यहां सुतली बम बनाने का काम चल रहा था। यहां रखे केमिकल में आग लगने से यह घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि आसपास के स्थानीय लोग डर का माहौल बना हुआ है। इस घटना में घायल हुए मजदूर का नाम रोहित पिता परमानंद निवासी ग्राम दातोदा,उमेश पिता माणिक चौहान और अर्जून पिता नाथू राठौर निवासी महाराष्ट्र है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”