Color Psychology : रंगों ने खोले आपके व्यक्तित्व के राज, आइए जानते हैं किन गुणों के धनी हैं आप…

Kashish Trivedi
Published on -

Color Psychology in Personality : रंग मनोविज्ञान, रंग सिद्धांत सहित व्यक्तित्व और भावनाओं के बीच मनोवैज्ञानिक अर्थ में प्रस्तुत किया जाता है। रंग विज्ञान का मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह सांस्कृतिक रूप से भी हमारे व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं। हम में से हर व्यक्ति के लिए एक ना एक रंग बेहद खास होता है, आखिर क्या है इसका कारण और रंग किस तरह है आपके व्यक्तित्व पर असरदार।

आइए जानते हैं पसंदीदा रंग से कैसा है आपका व्यक्तित्व :-

लाल

अगर आप लाल रंग पसंद करते हैं तो आप बेहद ही साहसिक इंसान हैं। चुनौती का मुकाबला आपकी पहचान है। लाल सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करता है। लाल शक्ति, साहस और खतरे को दर्शाने वाला सार्वभौमिक रंग है। प्यार, जुनून और क्रोध जैसी मजबूत भावनाओं से जुड़ा होता है, लाल जीवंत, उत्तेजक और रोमांचक जीवन का प्रतीक है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi