क्या आपको भी Monday लगता है Monster day, जानिये कामकाजी सप्ताह के पहले दिन सोमवार की कहानी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रविवार (Sunday) दुनिया में शायद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला दिन होगा। और संडे की सबसे खराब बात ये कि उसके बाद आता है Monday। मेरी एक दोस्त अक्सर कहती है कि Monday का नाम तो Monster day होना चाहिए। ये कामकाजी सप्ताह का पहला दिन होता है और यक़ीन मानिये..ज्यादातर लोगों का बस चले तो वो इस दिन को कैलेंडर से गायब कर दे।

लेकिन क्या आपने कभी मंडे के बारे में इससे ज्यादा जानने की कोशिश की है। आईये आज बात करते हैं इसी दिन के बारे में। अंग्रेजी शब्द Monday Anglo-Saxon शब्द Mōnandæg से बना है जिसका अर्थ होता है the moon’s day। Mōna को पहले अंग्रेजी में moon या चाँद कहा जाता था। Babylonian calendar के अनुसार सप्ताह के सात दिनों में ये दूसरा दिन है। संडे के बाद और ट्यूसडे से पहले आने वाला मंडे चाँद के नाम पर पड़ा है, संडे सूरज (Sun) के नाम पर और सप्ताह के अन्य पांच दिन पांच ग्रहों के नाम पर रखे गए हैं। प्राचीन रोमन देवी लूना (Ancient roman goddess Luna) को चाँद का स्वामी माना गया है।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।