महानवमी पर MP में बड़ा आयोजन, लाडली लक्ष्मी को तोहफा देंगे CM Shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश (MP) में गुरुवार 14 (mahanavami)  अक्टूबर को राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chouhan) मिंटो हॉल में दोपहर 3:00 बजे प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 40 लाख लाड़ली लक्ष्मी और बेटियों को वर्चुअली जोड़ा जायेगा। प्रदेश की प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं पंचायत भवनों में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित होगा और बालिकाएँ जुड़ेंगी। कार्यक्रम को वेबकास्ट लिंक दूरदर्शन, आकाशवाणी, जनसंपर्क के ट्विटर, फेसबुक पर लाइव तथा महिला बाल विकास विभाग के सभी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा।

Read More: Navratri 2021: महानवमी आज, जाने इन 12 राशियों पर कैसी रहेगी मां सिद्धिदात्री की कृपा


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi