ICSI CS Result 2022 : इस तारीख को जारी होंगे सीए प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के रिजल्ट, जानें

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। आईसीएसआई (ICSI ) सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम एग्जामिनेशन, जून 2022 रिजल्ट की तारीख जारी कर दी गई है। नतीजे 25 अगस्त 2022 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट 25 अगस्त 2022 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। वहीं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों को विषयवार स्कोर कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिसे वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”