जबलपुर : आज खोले जायेगे बरगी बांध के 13 गेट

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर के रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने आज दोपहर 3 बजे तक इसके 13 गेट को औसतन 1.60 मीटर की ऊंचाई तक खोला जाएगा। खोले गए गेट से 3 हजार घन मीटर प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जाएगा। इस सीजन में पहली बार बांध के गेट खोले जायेगे।

यह भी पढ़ें….. स्वतंत्रता दिवस 2022 : युवाओं-आदिवासियों के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणा, जल्द मिलेगा लाभ

बताया जा रहा है कि  बरगी रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बांध में 15 अगस्त की सुबह 7 बजे तक का पानी का लेवल 420.90 मीटर हो गया है। जलस्तर को 421 मीटर 15 अगस्त तक रखा जाना है। सुबह 7 बजे की स्थिति में बांध में 3700 घन मीटर प्रति सेकेंड जल की आवक हो रही है। जिसके बाद सोमवार यानि आज दोपहर 3 बजे बांध के 13 गेट 1.60 मीटर औसत उंचाई तक खोले जाएंगे एवं इनसे 3000 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल छोड़ा जाएगा। इससे घाटों का लेवल 20 से 25 फीट बढ़ जाएगा। बांध से पानी छोड़े जाने के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि लोग नदी के घाटों पर ना जाए।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur