इस साल का पहला चक्रवात Asani! शुरू हुई बचाव की तैयारी, गृह मंत्रालय ने की समीक्षा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक साइक्लोन (cyclone) आने वाला है। जिसकी तैयारियों में सभी मंत्रालय और प्रशासन  अभी से ही जुट चुका हैं। गुरुवार को IMD से मिली सूचना के मुताबिक बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक भयंकर चक्रवात उठ सकता है जिससे लोगों के लिए समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरुवार को अंडमान और निकोबार में चक्रवात को लेकर केंद्रीय मंत्रालयों,  एजेंसी और प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

यह भी पढ़े… OPPO K10 कुछ दिनों में Flipkart पर होगा लॉन्च, होंगे आकर्षक फीचर्स, जाने कीमत..

दरअसल, IMD का कहना है की बंगाल की खाड़ी में एक 21 मार्च को एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। दक्षिण -पश्चिम हिंद महासागर (Southwest Indian ocean)   के ऊपर बना एक लो-प्रेशर (low pressure) क्षेत्र अगले सप्ताह की शुरुआत में एक भयानक और तेज चक्रवात का रूप ले सकता है, जो शायद बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की ओर  भी जा सकता है। इस चक्रवात के कारण भारी बारिश की संभावना भी 20 मार्च को नजर आ रही है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"