Rashifal 06 December 2022 : मेष मिथुन कर्क को भाग्य का साथ, उन्नति, धन निवेश का लाभ, तुला कुंभ क्रोध पर रखे नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal

Rashifal 06 December 2022 : ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मेष राशि में राहु बने हुए है। मंगल वक्री अवस्था में और वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। तुला राशि में केतु विराजमान है। सूर्य वृश्चिक राशि में है जबकि बुध और शुक्र धनु राशि में जा पहुंचे हैं। मकर राशि में शनि विराजमान है जबकि गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल

मेष : मेष राशि वाले शाम तक किसी भी शुभ कार्य को रोक कर रखे। इसके बाद आपका शुभ समय शुरू हो जाएगा। प्रेम संतान और व्यापार की स्थिति मध्यम है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचे। माता को स्वास्थ्य विकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। संचित धन में कमी आने की संभावना है। मकान दुकान और वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। श्रेष्ठ कार्य को भी आज कुछ समय देंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi