MP Board : छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, प्रश्न पत्र को लेकर नियम में बदलाव की तैयारी, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

MP Board Exam

MP Board 2023 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्यपालिका समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अगले साल से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं 12वीं परीक्षा के पेपर आउट करने वाले पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

पेपर आउट करने वाले पर अब सख्ती की तैयारी 

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं 12वीं परीक्षा के पेपर आउट करने वाले पर अब सख्ती की तैयारी की गई है। उन सब पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस कानून के तहत 10 साल की सजा और 10 लाख रुपए तक के अर्थदंड भी लगाया जा सकते हैं। हाल फिलहाल हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल की कार्यपालिका समिति के बैठक में यह फैसला लिया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi