मां पीतांबरा के प्राकट्य उत्सव से जग के कोने-कोने में पहुंची मां की महिमा, भव्य रथयात्रा ने बढ़ाया नरोत्तम मिश्र का कद

दतिया, कृष्णमोहन झा। मध्यप्रदेश की जनता गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को एक सफल राजनेता के रूप में तो कई दशकों से जानती हैं परंतु उनके स्वयं के लिए धर्म और अध्यात्म हमेशा राजनीति से ऊपर रहे हैं। अध्यात्म में उनकी अटूट आस्था है। उनकी रोजाना की दिनचर्या पूजा अर्चना से ही प्रारंभ होती है। अपने यशस्वी जीवन में उन्होंने जो उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं उन्हें वे मां पीतांबरा का आशीर्वाद मानते हैं।

यह भी पढ़ें… क्या है मीठा खाने का सही समय, खाने से पहले या खाने के बाद, आयुर्वेद से जानिए सही जवाब

विगत दिनो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की परिकल्पना के अनरूप दतिया में मां पीतांबरा की भव्य रथ यात्रा और दतिया गौरव दिवस के ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के पश्चात डा नरोत्तम मिश्र के मुखमंडल पर अपूर्व संतोष ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌के जो भाव दिखाई दे रहे थे वह उनके जीवन की सबसे बड़ी साध पूरी होने के परिचायक थे। दतिया में इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर ऐसा कोई धार्मिक आयोजन संपन्न नहीं हुआ।  जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने संपूर्ण आस्था के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर खुद को धन्य महसूस किया हो। मां पीतांबरा के प्राकट्य दिवस को इस वर्ष से पूर्ण हर्षोल्लास के साथ दतिया गौरव दिवस के रूप में मनाने की परिकल्पना मां पीतांबरा के अनन्य भक्त और गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्र की थी, जिसे साकार करने के लिए वे गत दो माह से प्राणपण से जुटे हुए थे। जगन्नाथ पुरी में प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली रथयात्रा के अनुरूप ही मां पीतांबरा की रथयात्रा की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए गृहमंत्री स्वयं ही सारी तैयारियों का जायजा ले रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए डा नरोत्तम मिश्र कै उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते जो उदगार व्यक्त किए उनसे यह अनुमान लगाना कठिन नहीं था वे डा नरोत्तम मिश्र की पहल पर संपन्न मां पीतांबरा की भव्य रथयात्रा के ऐतिहासिक आयोजन के संपूर्ण श्रेय का हकदार गृहमंत्री को मानते हैं।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur