Petlawad News: पेटलावद थाना क्षेत्र की सारंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध गांजे के 410 नग पौधे जब्त किए हैं। पौधों की कीमत 95 लाख रुपए बताई जा रही है। इन पौधों को कपास के पौधों के बीच रोपा गया था। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है और एक फरार है।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि हनुमंतिया में एक खेत में कपास के पौधों के बीच गांजे के पौधे रोपे गए हैं। इस पर सारंगी थाना और पेटलावद थाना के पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।