जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Urad dal advantages and disadvantages:- उड़द दाल, दाल का ही एक प्रकार होता है जिसकी तासीर ठंडी मानी जाती है। इस दाल में कई प्रकार के गुण पाए जाते हैं जो ना सिर्फ आपके पकवानों को टेस्टी बनाता है, बल्कि कई बीमारियों के लिए भी मददगार होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व के कारण बुखार, सिर दर्द, सूजन और अनेक बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उड़द दाल के फायदे और नुकसान। उड़द दाल काले, हरे और सफेद रंगों में बाजारों में उपलब्ध होता है, लेकिन सबसे ज्यादा लाभकारी काले रंग की उड़द मानी जाती है। आयुर्वेद में भी उड़द की तारीफ से की गई है।
यह भी पढ़े… Ladyfinger Benefits: बहुत कम लोग जानते हैं भिंडी के पानी के फायदे
उड़द दाल सिर दर्द के समय काफी फायदेमंद माना जाता है। 50 ग्राम उड़द को 100 मिली दूध में पकाकर उसमें घी डालकर खाने से सिर दर्द में राहत मिलती है। यदि आपको रूसी की समस्या है, तब भी उड़द दाल काफी काम की हो सकती है। इसके इस्तेमाल से गंजापन, बालों की सफेदी और सिर से जुड़े कई रोग खत्म हो सकते हैं। उड़द दाल को जलाकर उससे बनी भस्म को सरसों तेल में मिलाकर लगाने से बालों की समस्या का समाधान हो सकता है। इतना ही नहीं इसका सेवन लीवर की सूजन को भी कम कर सकता है। उड़द का जूस बनाकर इसका सेवन किया जाए, तो लिवर से जुड़ी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।