IMD Alert : मौसम में बदलाव, केरल-महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में 13 सितंबर भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम का दिखेगा प्रभाव

IMD WEATHER

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कई राज्य में एक बार फिर से मानसून (monsoon) की गतिविधियां तेज हो गई है। दरअसल IMD Alert के अनुसार मानसून के एक बार फिर से प्रभावी होने के कारण उत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर (heavy rain) देखने को मिलेगा। साथ ही मध्य भारत में भी एक बार फिर से भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। दक्षिण भारत में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है जबकि उत्तर पूर्व भारत के राज्यों में लगातार बारिश देखने को मिल रही है।

वही पर्वतीय राज्य में भी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। बेंगलुरु में अगले 7 दिन तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा केरल कर्नाटक महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर शुरू होगा। पुणे आदि क्षेत्रों में भी गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर (low pressure) के प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। आईएमडी (IMD) ने बंगाल बिहार झारखंड सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi