IMD Weather Today : 18 अक्टूबर तक 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश, साइक्लोनिक सर्कुलेशन-पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अलनीनो करेगा प्रभावित! जानें UP-बिहार पर पूर्वानुमान

Kashish Trivedi
Published on -
imd rainfall, imd weather update

IMD Alert, Weather Today : देश के राज्यों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। गुजरते मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण राजस्थान में गुजरात समेत हरियाणा पंजाब में मौसम बदलने वाले हैं। राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश देखी जा सकती है। तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। अल नीनो मानसून को प्रभावित करने के बाद ठंड को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख हिमाचल और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखी जाएगी।

21 अक्टूबर तक तमिलनाडु केरल पुडुचेरी अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश देखी जा सकती है। उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल से लगभग मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से भी मानसून विदा हो चुका है। हालांकि मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखा जाएगा। ग्वालियर चंबल इलाके में तेज बारिश हो सकती है दो दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi