अगर आप ड्राई अंजीर का सेवन कर रहे हैं तो इसे रात में भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें, जिससे यह काफी फायदेमंद है। यानी ऐसे लोग जो सीधे तौर पर इसका सेवन करते हैं वह इसको भिगो कर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।
यह भी पढ़े…परशुराम जयंती के अवसर पर गृहमंत्री को फरसा देकर किया सम्मानित
अंजीर भिगोकर खाने के यह है फायदे
>> अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
>> इसके साथ ही हेल्दी हार्ट के लिए भी भीगे हुए अंजीर काफी फायदेमंद हैं। दरअसल, इसके खाने से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक कै जोखिम भी कम हो जाता है।
>> अंजीर भीगे हुए हड्डियां मजबूत करने में काफी फायदेमंद है। यानी ऐसे लोग जिनकी हड्डियां समय से पहले कमजोर हो रही है, वह इसका सेवन कर सकते हैं।
>> इसके साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र की परेशानी भी दूर हो जाती है। दरअसल, अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इससे पेट संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है।
>> अंजीर में मैग्नीशियम,फॉस्फोरस,कॉपर,पोटेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपका मेटाबॉलिज्म बिल्कुल सही रहता है।
*Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है, इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है।