मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, इन फसलों-दालों की MSP में वृद्धि, कैबिनेट की मंजूरी, जानें अब कितना हुआ रेट

Pooja Khodani
Published on -
farmers

Farmers News/MSP Hike : केन्द्र की मोदी सरकार ने लाखों किसानों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने धान, अरहर, मूंग, उड़द के MSP में भारी वृद्धि की है। इसके लिए आज बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 2023-24 मार्केटिंग सीजन के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है।खास बात ये है कि इस बार धान पर 7 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाई गई है। मोदी कैबिनेट ने दालों की MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।  दाल के अलावा मक्के की MSP में 128 रुपए की बढ़ोतरी की है।  ग्रेड A धान की MSP में 143 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य धान की MSP में 143 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बता दे कि MSP भारत में किसानों को उनकी उपज के न्यूनतम मूल्य की गारंटी देती है, ज‍ो क‍िसानों के ल‍िए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा का काम करता है।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)