मप्र टूरिज्म बोर्ड की नई पहल, क्यूआर कोड से स्कैन करने पर मिलेगी इतिहास की रोचक जानकारी, 7 संग्रहालयों में होगी शुरुआत

Avatar
Published on -
MP Tourism

Indore-New Initiative of Madhya Pradesh Tourism Board QR code : मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और संस्कृति को पर्यटक अब क्यूआर बेस्ड ऑडियो गाइड से जान सकेंगे। प्रदेश के इतिहास को तकनीक से जोड़ते हुए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की यह नई पहल है। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर 18 मई, 2023 को शाम 6 बजे इंदौर के लाल बाग पैलेस में 7 संग्रहालयों में क्यूआर बेस्ड ऑडियो गाइड का शुभारंभ करेंगी। भोपाल के राज्य संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय, इंदौर का लालबाग पैलेस, ग्वालियर का गुजरी महल पुरातत्व संग्रहालय, धुबेला का महाराज छत्रसाल संग्रहालय और उज्जैन के वेधशाला एवं त्रिवेणी संग्रहालय में पर्यटकों को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में रोचक जानकारी मिलेंगी।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की नवीन पहल
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला के अनुसार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से आमजन खासकर युवाओं को जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की नवीन पहल है। प्रदेश के 7 संग्रहालयों में क्यूआर (QR) कोड लगाए गए हैं, जिन्हें मोबाइल फोन से स्कैन करने पर ऑडियो गाइड के माध्यम से संग्रहालय की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। इन गंतव्यों का चयन करते वक्त ध्यान रखा गया है कि कोई गाइड प्रभावित न हो। ऐसे ही स्थान चयनीत किये गए हैं, जहां गाइड की उपलब्धता नहीं है।

Continue Reading

About Author
Avatar

Sushma Bhardwaj