कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, मानदेय में होगी 50 फीसद की बढ़ोतरी, स्थानांतरण नियमावली को मंजूरी, खाते में 8 हजार तक बढ़ेगी राशि

Employees Honorarium Hike : राज्य के कर्मचारियों के लिए की खबर है। होली से पहले उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें मार्च के महीने से बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा मंत्री द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। कर्मचारियों के वेतन में 50 फीसद की वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे पहले उनके वेतन में 25% तक की वृद्धि की गई थी।

स्थानांतरण पदस्थापन नियमावली को मंजूरी

झारखंड राज्य में अब शिक्षा परियोजना के कर्मी एक जिले में अधिकतम 3 साल तक और एक प्रमंडल में 6 वर्ष तक अपनी सेवा दे सकेंगे। इसके साथ ही उनके तबादले इन वर्षों की सेवा के बाद ही किए जाएंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यकारिणी परिषद द्वारा कर्मचारियों के स्थानांतरण पदस्थापन नियमावली को भी मंजूरी दे दी गई। यह बता दें कि इससे पहले तक राज्य में कर्मचारियों के तबादले के लिए कोई नियमावली नहीं थी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi