Vikram-S Launched: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। भारत से पहली बार खुद का प्राइवेट रॉकेट लॉन्च हो चुका है और 18 नवंबर 2022 सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष की ओर भेजा गया है। इसरो के इस नए रॉकेट का नाम “विक्रम-एस” दिया गया है। इसका नाम डॉ विक्रम साराभाई से प्रेरित है, जो एक महान वैज्ञानिक और इसरो के संस्थापक थे।
इसरो ने दी जानकारी
इस नए रॉकेट को “मिशन प्रारंभ” के अंतर्गत लॉन्च किया गया है। इस बात की जानकारी खुद इसरो ने ट्विट करके दी है। बता दें की विक्रम-एस इसरो और इन-स्पेस के सपोर्ट के साथ Skyroot Aerospace द्वारा बनाया गया है। यह हैदराबाद की एक स्टार्टअप कंपनी है।