नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को जल्द एक और गुड न्यूज मिलने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों का एक बार फिर 2 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने वाला है, इससे सैलरी में 21 हजार तक की सालाना बढोत्तरी होगी और करीब 1 करोड़ कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वही अगर फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ा तो बेसिक सैलरी में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।संभावना जताई जा रही है कि इस नए साल 2022 में मोदी सरकार इन दोनों पर फैसला ले सकती है।
Road Accident: गुना CMHO की सड़क हादसे में मौत, 15 दिन पहले ही लिया था चार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2022 में एक बार फिर मोदी सरकार महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। वर्तमान में AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार डीए 32.81 फीसदी है और अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर की गणना के बाद यह 31 से 34% हो जाएगा, जिससे सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। दूसरे शब्दों में समझे तो अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जा सकता है।