MP News: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, अधिकारियों को मिले निर्देश – शीघ्र पूरा हो यह काम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में ग्राम पंचायत और ग्राम सभाओं की व्यवस्था को सुधारने के लिए नई तैयारी की जा रही है। इसके लिए पेसा एक्ट को लेकर सीएम शिवराज (CM Shivraj) द्वारा समीक्षा बैठक की गई। जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द इसे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कहा है कि पेसा अधिनियम (PESA Act) को सरलीकृत कर प्रदेश में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट का चरण बद्ध तरीक़े से क्रियान्वयन किया जायेगा। अधिनियम के लागू होने से ग्राम सभाएं विभिन्न निणर्य ले सकेंगी। ग्राम सभाओं के अधिकार-क्षेत्र में वृद्धि कर पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि पेसा एक्ट लागू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता से की जाये। अधिनियम के प्रावधानों पर विभिन्न माध्यमों से विचार-विमर्श कर लिया जाये। जन-सामान्य की भाषा में नियम प्रस्तावित करें। जिससे आमजन उसे आसानी से समझ सकें। कठिन शब्दों के स्थान पर सरल शब्दों का इस्तेमाल किया जाये।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi