MI vs RR: IPL 2024 में हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस लगातार तीसरा मैच हारी, राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

MI vs RR IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के साथ हुए मुकबाले में हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की लगातार ये तीसरी हार है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की लगातार तीसरी जीत।

Saumya Srivastava
Published on -

MI vs RR IPL 2024: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ये मैच काफी दिलचस्प रहा। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के होम ग्राउंड में 6 विकेट से हराया। इस सीजन में हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की ये लगातार तीसरी हार थी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की जीत की हैट्रिक।

राजस्थान ने 6 विकेट से जीता मैच

आईपीएल 2024 के14वां मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे के सामने थी। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं मुंबई बल्लेबाजी करने उतरी। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन का स्कोर तैयार किया। इसी के साथ जीत के लिए राजस्थान को 126 रनों का टारगेट दिया। राजस्थान की टीम ने छह विकेटों के शेष रहते ही इस टारगेट को हासिल कर लिया।

Continue Reading

About Author
Saumya Srivastava

Saumya Srivastava