Indore : इंदौर शहर में लगातार क्राइम की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। आए दिन मर्डर, एक्सीडेंट और सुसाइड की ख़बरें सामने आ रही है। अभी हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की उम्र सिर्फ 34 साल थी। दिनदहाड़े हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ये घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के विद्या पैलेस की है।
महिला पाटनी पूरा की रहने वाली बताई जा रही है। जिस महिला की हत्या की गई उसका नाम वंदना रघुवंशी बताया जा रहा है। पुलिस से जब इस मामले के बारे में पूछा गए तो उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे डायल 100 पर ये सुचना मिली कि एक महिला की विद्या पैलेस में खून से लतपथ लाश मिली है।