16 मार्च से भारत में शुरू होगा 12-14 आयुवर्ग के लिए भी टीकाकरण अभियान..

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एण्ड फैमिली वेलफेयर ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल अब 16 मार्च से 12 से 13 और 13 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को बच्चों के लिए  भी टीकाकरण शुरू होने वाला है।  साथ ही 60 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों के लिए प्रिकॉशन दोष भी शुरू किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि अब 12 -14  आयु वर्ग के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन दिया जाएगा।  उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग वैक्सीनेशन जरूर करवाएं और साथ ही बच्चों को भी  टीका जरूर लगवाएं।

यह भी पढ़े… JEE Main 2022 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की तारीख बदली, जानें नया शेड्यूल

कोरोना से लड़ने के लिए पिछले साल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी, जो पूरी दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान माना जा रहा है।  जिससे कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को भी जोड़ा गया।  कुछ महीने पहले ही 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और आज केंद्र सरकार द्वारा 12 से 14 वर्ष वाले बच्चों के बीच में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की घोषणा कर दी गई है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"