गुरु पूर्णिमा पर एक साथ बनेंगे 2 बड़े योग, बुधादित्य राजयोग का भी प्रभाव, इन राशियों को लाभ, करें ये उपाय, सफलता-नौकरी के योग

Pooja Khodani
Published on -
Guru Purnima/Rajyog :  कहते है कि यदि कुंडली में गुरु उच्च और प्रबल स्थान पर हैं तो हमें कार्यों में सफलता, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है और अगर गुरू पूर्णिमा पर गुरू की पूजा की जाए तो बड़ा फल प्राप्त होगा। खास बात ये है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, तभी से इस दिन गुरू पुर्णिमा मनाई जाती है। हर साल आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।  इस साल गुरू पूर्णिमा 3 जुलाई को पड़ रही है और इस दिन 3 बड़े संयोग भी बन रहे है, जिससे कई राशियों को लाभ मिलेगा।

एक साथ बनेंगे 3 योग

ज्योतिष के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा वाले दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इन शुभ योग में गुरुओं दीक्षा लेना शुभफलदायी होगा। गुरु की चरण वंदना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी और सफलता मिलेगी।ब्रह्म योग 02 जुलाई 2023 को रात 07.26 से 03 जुलाई 2023 दोपहर 03.45 रहेगा।इंद्र योग – 03 जुलाई 2023 से दोपहर 03.45 से 04 जुलाई 2023 सुबह 11.50 तक रहेगा। बुधादित्य योग भी बनेगा क्योकि 24 जून को बुध का मिथुन राशि में प्रवेश हो गया है, ऐसे में सूर्य पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं, ऐसे में इन ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है।

गुरु पूर्णिमा तिथि 2023

हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक इस वर्ष 2 जुलाई को शाम 6 बजकर 2 मिनट पर आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। जिसका समापन 3 जुलाई को रात 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा का त्योहार 3 जुलाई को मनाया जाएगा।

Continue Reading

इन राशियों के लिए बेहद लकी

मिथुन राशि : गुरू पूर्णिमा मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। मिथुन राशिवालों को करियर में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि : गुरू पूर्णिमा का दिन जातकों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। निवेश के लिए भी अच्छा समय है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

  1. गुरु पूर्णिमा पर गुरु ग्रह की शुभता पाने के लिए भगवान विष्णु की उपासना करें, उन्हें पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं, केले के वृक्ष में दीपक लगाएं।मान्यता है इससे बृहस्पति मजबूत होता है और नौकरी में आ रही परेशानी दूर होती है।
  2. करियर में उन्न्ति के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन अपनी किताब के पहले पेज पर लाल रोली से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। उसके बाद इसपर अपनी इच्छा लिखकर इस किताब को मां सरस्वती के पास रख दें। मां सरस्वती को ज्ञान की देवी और सबसे बड़ा गुरु भी माना जाता है।
  3. व्यक्ति का यदि कोई गुरु नहीं है तो भगवान विष्णु को अपना गुरु मानें और उनकी पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि श्री हरि की उपासना करने से गुरु दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।
  4. छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में तकलीफें आ रही है तो इस दिन गीता पाठ करने के बाद कुछ देर गाय की सेवा करना चाहिए, इससे लाभ मिलेगा।
  5. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र की स्थापना करने से जीवनभर सौभाग्य में कमी नहीं होती। हर कार्य पूरे होते हैं, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
  6. बिजनेस में सफलता पाने के लिए गुरु पूर्णिमा पर किसी गरीब को पीला अनाज जैसे तुअर दाल, पीले रंग की मिठाई दान दें, इससे व्यापार में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि होगी।

राशि के हिसाब से दान करें ये वस्तुएं

  1. कुंभ राशि: सफेद वस्तुएं जैसे सफेद वस्त्र, मोती, चांदी आदि।
  2. मीन राशि: पीले वस्त्र, हल्दी चने की दाल, बेसन आदि।
  3. मकर राशि: पीला वस्त्र दान देने से लाभ मिलेगा।
  4. तुला राशि: शॉल, चादर या फिर कंबल आदि दान करें।
  5. वृश्चिक राशि: माणिक या फिर इस से जुड़ी हुई वस्तुएं दान करें।
  6. सिंह राशि: पांच धातुओं से बनी कोई भी वस्तु दान करने से लाभ प्राप्त होगा।
  7. मेष राशि: खाने पीने की वस्तुएं और मूंगा दान करें, लाल रंग के कपड़े
  8. धनु राशि: सोना या सोने से निर्मित कोई भी वस्तु दान कर सकते हैं।
  9. मिथुन राशि: ओढ़ने की वस्तुएं दान करने से लाभ मिलेगा।
  10. कन्या राशि: कीमती वस्तुएं जैसे हीरा, जवाहरात, कोहिनूर आदि दान करें।
  11. कर्क राशि: चावल, दही आदि दान करने से लाभ मिलेगा।
  12. वृषभ राशि: सफेद वस्तुएं जैसे चांदी और चांदी से निर्मित कोई जैन आदि दान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। मिश्री दान करने से भी लाभ होगा।

लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)