MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

Kashish Trivedi
Published on -
नगरीय निकाय चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में अधिकारी कर्मचारियों (employees-officers) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल राज्य शासन द्वारा भोपाल स्थित समस्त कार्यालय संस्था के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसके बाद 2022 में भोपाल के समस्त शासकीय कार्यालय और संस्था में लोकल हॉलिडे (local holiday) घोषित किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अधिकारी कर्मचारियों को 22 मार्च 2022, मंगलवार के दिन रंग पंचमी के लिए अवकाश दिए जाएंगे। इसके अलावा 31 अगस्त 2022 को बुधवार गणेश चतुर्थी के उपलक्ष पर अधिकारी कर्मचारी सहित समस्त कार्यालय व संस्था में अवकाश रहेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi