MP: राज्य शासन की बड़ी तैयारी, सीएम शिवराज ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश, 51 जिलों को मिलेगा लाभ

MP Shivraj Government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में अब जल संरक्षण (water conservation) के लिए बनी व्यवस्था की जाएगी। दरअसल पीएम मोदी (PM Modi) के आवाहन पर पूरे देश में जल स्रोतों के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 5000 से अधिक अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का निर्माण किया जाएगा। आगामी 1 वर्ष के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने प्रदेश में 51 जिलों में बनाई जाने वाली अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान से किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5352 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश में 5 हजार 352 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 51 जिलों में बनाये जाने वाले इन अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ हाल ही में राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान में किया। सीएम शिवराज ने कहा है कि जल संवर्धन के लिये ये सभी सरोवर वरदान साबित होंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi