MPPSC : राज्य वन सेवा परीक्षा-राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट MPPSC के राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC State service Exam 2021)की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। MPPSC द्वारा वर्ष 2021-2022 के लिए MPPSC 2022 परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया था। जिसके मुताबिक 24 अप्रैल, 2022 को राज्य सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा (MPPSC state Forest service exam 2021) के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होगी। जनवरी  2022 में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य सिविल सेवाओं के लिए भी विज्ञापन जारी कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार सहित अन्य कुल 283 पदों के लिए परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi