CBSE : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, सिलेबस-परीक्षा पैटर्न-मार्किंग स्कीम पर बड़ी अपडेट, पास होने के लिए इतने अंक लाना होगा अनिवार्य

Kashish Trivedi
Published on -
cbse exam 2024

CBSE Board Exam 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ी अपडेट है। दरअसल उनके अंक स्कीम पर बड़ी अपडेट सामने आई है, जो उनके लिए जानना बेहद आवश्यक है। साथ ही उनके लिए काउंसलिंग हेल्पलाइन सेवा सोमवार से शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षा में उन्हें अलग अलग उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

12वीं के लिए मार्किंग स्कीम

12वीं के वार्षिक परीक्षा में प्रायोगिक और सैद्धांतिक दोनों में अलग-अलग उतरन होना अनिवार्य होगा। वही 30 अंक के प्रायोगिक परीक्षा में छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए 10 अंक चाहिए होंगे जबकि 70 अंक के साथ सैद्धांतिक परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को 21 अंक लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 12वीं के जिन विषयों की परीक्षा में प्रायोगिक परीक्षा नहीं होती है, उन विषयों के लिए आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का निर्धारित किया गया है। इन विषयों में गणित, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और इतिहास को शामिल किया गया है। आंतरिक मूल्यांकन में छात्रों को 7 अंक लाना अनिवार्य होगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi