Realme GT 2 Pro में मिलेंगे कई अनदेखे फीचर्स, जिसे जान आप हो जाएंगे हैरान, जाने यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme GT 2 Pro भारत में लॉन्च होने वाला है। इसकी तारीख की घोषणा भी कंपनी ने कर दी है। 7 अप्रैल, 2022 को दोपहर 12 PM को यह स्मार्टफोन अपने धांसू फीचर्स के साथ फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा।  बात Realme GT 2 Pro के कीमत की करें तो इसकी कीमत करीब ₹40,000 तक होगी। पिछले साल चीन में स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था और अब इसकी बारी भारत में लॉन्च होने की है। Realme GT 2 Pro में कई ऐसे फीचर्स हैं जो पहली किसी स्मार्टफोन में उपलब्ध होगा। हालांकि इसके कई फीचर्स Oppo 10 plus pro से हल्के मिलते- जुलते हैं, लेकिन दोनों की कीमतों में आसमान जमीन का फर्क होगा।

यह भी पढ़े…  SAMSUNG Galaxy M33 5G हो चुका है लॉन्च, खरीदने से पहले जान ले स्मार्टफोन के धांसू फीचर्स  

कई फीचर्स हैं अनदेखे

इसके फीचर्स ग्राहकों को खूब पसंद आ सकता है। टिकाऊ होने के साथ-साथ कई नए और बेहतरीन फीचर्स के साथ Realme GT 2 Pro लॉन्च होगा। बता दे की Realme GT 2 Pro मोबाइल मार्केट में ऐसा पहला स्मार्टफोन है जिसमें बायोबेस्ड पॉलीमर डिजाइन उपलब्ध है। साथ ही दुनिया में यह पहला स्मार्टफोन है जिसे आज TCO 9.0 मान्यता मिल चुकी है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"