होली से पहले सीएम का तोहफा, मानदेय में बढ़ोत्तरी, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, 2700 तक खाते में आएगी राशि

employees news

Uttarakhand Home Guard Salary Hike : होली से पहले उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने होमगार्ड कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की है।राज्य शासन के इस आदेश के बाद विभाग में आवेदन अधिकारियों के वेतन में ₹500 की बढ़ोत्तरी हुई है।

500 से 1500 मानदेय बढ़ा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, उत्तराखंड शासन ने होमगार्ड विभाग में अवैतनिक अधिकारियों से जुड़ा एक आदेश जारी किया है, जिसमें इन अधिकारियों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वही राज्य सरकार ने अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय को 1500 प्रति माह बढ़ाया है। इस संबंध में होमगार्ड विभाग की तरफ से पूर्व में एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद आदेश जारी हुए है। बता दे कि उत्तराखंड में अवैतनिक अधिकारियों को होमगार्ड से अधिक मानदेय के रूप में प्रतिमाह यह धनराशि दी जाती है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)