कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, वेतन में होगी बंपर वृद्धि, खाते में जल्द बढ़ेगी राशि, की जाएगी नवीन भर्तियां

cpc

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के लाखों कर्मचारियों (Employees) के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर से उनके वेतन में भारी वृद्धि (salary Increment)  देखी जा सकती है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के वेतन में आठ से 10 फीसद की वृद्धि हो सकती है। इसके लिए कॉर्पोरेट घराने ने तैयारी कर ली है। दरअसल निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को जल्दी बड़ा तोहफा मिलेगा।

कॉरपोरेट Infosys अपने कुशल कर्मचारियों को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं उनके नौकरी छोड़ने की दर लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे IT दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने भी अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की है। आईटी प्रमुख इंफोसिस ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करेगी और आने वाले दिनों में अपने भर्ती अभियान में भी तेजी लाएगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi