Neemuch News : राष्ट्रीय कैडेट कोर के 75वें स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सफल प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आज शहीद स्मारक पार्क में सैनिक संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, संगठन के संरक्षक कैप्टन आरसी बोरीवाल, सैनिक संगठन के प्रदेश मंत्री छतर सिंह गहलोत, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. स्वपनिल वधवा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साइकिल रैली के साथ 5 किलोमीटर (जेतपुरा चौराहा से भाटखेड़ा चौराहा) बाईपास हाईवे पर दौड़ लगाकर बच्चों का प्रोत्साहन और उत्साह बढ़ाया।
Neemuch News: NCC कैडेट की साइकिल रैली नीमच से भोपाल के लिए हुई रवाना, जन जागरूकता का देंगे संदेश
Published on -