कर्मचारियों का जुलाई में फिर बढ़ेगा DA? किस फॉर्मूले से तय होगी सैलरी, जानें AICPI पर ताजा अपडेट

bank fd rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Central Employees DA Hike) के लिए बड़ी खबर है। खबर आ रही है कि  जुलाई में एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है, हालांकि इसमें कितने प्रतिशत बढ़ोतरी होगी या नहीं या फिर 34% पर ही इसे फिक्स कर दिया जाएगा, इसका फैसला AICPI इंडेक्स के मार्च से जून के आंकड़े जारी होने के बाद तय होगा। वही माना जा रहा है कि AICPI में गिरावट आने पर, जुलाई में नए फॉर्मूले से डीए कैलकुलेट किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा और सैलरी में इजाफा हो सकता है।

MP Board: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे करें डाउनलोड, जानें मेरिट लिस्ट- मार्कशीट पर अपडेट

दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों का  महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। इसमें पहली वृद्धि जनवरी से जून तक के लिए की जाती है, जो की हो चुकी है।इसके तहत 3% डीए बढ़ाया गया है, ऐसे में अब कर्मचारियों का कुल डीए 34% हो गया है। वही दूसरी जुलाई से दिसंबर के लिए की जानी है, जो की AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के DA में जुलाई में फिर बढ़ोतरी की जा सकती है। संभावना है कि 30 अप्रैल को AICPI इंडेक्स के मार्च के आंकडे जारी किए जा सकते है, इससे तय होगा कि कितनी प्रतिशत DA में बढोतरी की जाएगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)