वृषभ : वृषभ राशि वाले को आज निराशा हाथ लग सकती है। कार्यस्थल पर मुद्दों को सुलझाने के लिए आपको दूसरे की मदद लेनी पड़ेगी। जोखिम भरा दिन रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरते।स्वास्थ्य में किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सीय सलाह अवश्य ले, व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु अपने पास रखेंगे तो लाभ मिलेगा। आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला हो सकता है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्या का समाधान होगा।
मिथुन : मिथुन राशि वाले के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रह सकता है। रिश्तो में सुधार होने की आशंका है। व्यापार में सुधार नजर आ रहे हैं। भगवान विष्णु की पूजा करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा। लापरवाही करने से बचे। जोखिम भरे काम से बचना होगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी वरना उनकी गलत सलाह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
कर्क : कर्क राशि वाले के लिए आज दांपत्य जीवन में खुशहाली का समय है। समस्या का समाधान होगा। कारोबार करे लोगों के लिए आज अच्छा दिन आने वाले हैं। योजना को बल मिलेगा कार्य तेजी से संपन्न होंगे। माताजी से किसी मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। शत्रु हावी रहेंगे, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करें।
सिंह : सिंह राशि वाले आज भावना के वश में रहेंगे। बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहने वाली है। लंबे समय से रुके हुए कार्य की ओर ध्यान लगाए वरना आगे चलकर समस्या उत्पन्न होगी। मेहनत और लगन से काम आगे बढ़ेंगे। अच्छे मुकाम हासिल कर सकते हैं। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।
कन्या : कन्या राशि वाले के लिए आज का दिन सुखद है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। ऐसो आराम की चीज खरीदेंगे। गृह कलेश की संभावना बन रही है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। आज के दिन आप के निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। बुद्धि और विवेक से लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान करेंगे। कार्यक्षेत्र में युवा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
तुला : तुला राशि वाले के लिए आज का दिन सुख और समृद्धि भरा रहेगा। निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार के कार्य में हाथ बटाएंगे। भूमि वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल चला कर रखना आपके लिए बेहतर साबित होगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। पीली वस्तु का दान करें जीवन अच्छा बीतेगा।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले के लिए आज का दिन उत्तम है। धन की आवक बढ़ेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। निवेश करने से बचने की सलाह दी जा रही है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी काम को निसंकोच करते हुए आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग परेशान होंगे।
धनु : धनु राशि वाले के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रोजी रोजगार में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। सेहत का ध्यान रखें।, दिन अनुकूल प्रणाम लेकर आएगा। सुख समृद्धि बढ़ेगा। नैतिक मूल्यों को आप महत्व देंगे।
मकर : मकर राशि वाले के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नए मामलों में परिवार के सदस्य की सलाह लेना बेहतर होगा। रचनात्मक कार्य में वृद्धि होगी। परिवार में मेलजोल बढ़ा कर चलेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी की बात सुनकर तुरंत एक्शन लेने से बचे वरना बाद में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कुंभ : कुंभ राशि वाले के लिए शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। ऊर्जा का संचार थोड़ा कम हो सकता है। परिवारिक आवश्यकता की जिम्मेदारी को निभाएंगे। कामकाज के मामले में सावधानी बरतनी होगी।
मीन : मीन राशि के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। राजनीतिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को यात्रा संभव है। बातचीत करते समय तालमेल बैठाकर रखे। लेनदेन के मामले में सावधान रहना आज बेहतर होगा।