केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 29.4%, खाते में सालाना बढ़ेंगे 63,504 रूपए

honorarium hike

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार द्वारा 2022 में 7th pay commission कर्मचारियों को काफी लाभ दिया गया। इससे पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSEs) में काम करने वाले कर्मचारियों (Employees) के महंगाई भत्ते (DA) में 12.2% वृद्धि का ऐलान किया है। यह वृद्धि मार्च 2022 में कर्मचारियों के खाते में जारी की जाएगी। 7th Pay Commission कर्मचारियों के लिए बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू की गई है।

इस मामले में अंडर सेक्रेटरी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। नए आदेश के मुताबिक सीपीएसई में काम कर रहे Board और Board Level के नीचे के कर्मचारी के डीए काे रिविजन किया गया। दरअसल ऐसे कर्मचारियों के वेतनमान 1 जनवरी 2017 को रिवीजन किया गया। उनके महंगाई भत्ते में 29 फीसद तक वृद्धि की गई है। जिसके बाद सीबीएसई के कार्यपालक और अन्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 2017 वेतनमान के आधार पर 29.4 फीसद तक बढ़ गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi