IMD Alert : UP सहित 9 राज्यों में 15 जनवरी तक बारिश, भारी हिमपात की संभावना, कोल्ड वेव, शीतलहर-कोहरे का रेड ऑरेंज अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, जानें पूर्वानुमान

mausam imd rainfall weather rainfall

IMD Alert, Today Weather Update : राज्य में बदलते मौसम के बीच कुछ राज्यों में ठंड से राहत मिलने के आसार जताए गए। इसके साथ ही उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में बारिश और कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। हालांकि दिल्ली वासियों को थोड़ी राहत मिलने के आसार जताए गए हैं। हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 से 3 दिन तक लोगों को राहत महसूस होगी। उत्तरी क्षेत्र में सर्दी और घने कोहरे की स्थिति कायम रहेगी।

दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान सहित गुजरात में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा दिए जानकारी के मुताबिक कई क्षेत्रों में ओस की बूंदे बारिश की तरह टपक रही है। राजधानी दिल्ली में आज कई पहाड़ी क्षेत्रों से अरे तापमान रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि मंगलवार से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कमी आने का पूर्व अनुमान जताया गया है। 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi