शादी तय कराने वाला शख्स दुल्हन के साथ फरार, पुलिस के भी होश उड़े

Marriage arranger absconded with bride : लुटेरी दुल्हन, फर्जी शादी, शादी के कीमती सामान के साथ गायब हो जाना…इस तरह की घटनाएं तो आपने सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि शादी तय कराने वाला शख्स ही होने वाली दुल्हन के साथ फरार हो गया हो। ये चौंकाने वाला सामने आया है उत्तर प्रदेश से।

मामला बदायूं जिले के सहसवान इलाके का है। डकारा पुख्ता गांव में रहने वाले हुसरवीर ने पुलिस को बताया है कि चार दिन पहले उसकी शादी तय हुई थी। रसूलपुर में रहने वाले विजय नाम के व्यक्ति ने 40 हजार रूपये लेकर ये शादी तय कराई थी। उसकी होने वाली दुल्हन विजय के घर की ठहरी थी। दो जनवरी को सुबह करीब सात बजे वो अपनी होने वाली दुल्हन को लेने विजय के घर गया तो पाया कि दोनों गायब हैं। विजय उसकी दुल्हन को लेकर फरार हो चुका था।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।