Skin Rashes: स्किन एलर्जी की समस्या से इस तरह पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 4 टिप्स

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन एलर्जी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
Published on -

Home Remedies For Skin Rashes : गर्मियों के मौसम में इंसान को बहुत सी परेशानियों से बचकर रहना पड़ता है। इन दिनों चिलचिलाती धूप लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 महीने काफी ज्यादा गर्म होगा। इस मौसम में व्यक्ति को अपने शरीर का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में पसीना आना आम बात है, लेकिन इसके कारण स्किन रैशेज और खुजली की समस्या हो जाती है। यह एक प्रकार की एलर्जी होती है जोकि दवाई लेने के बावजूद भी नहीं ठीक हो पाता। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन एलर्जी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

एलर्जी के लक्षण

  • लाल रैशेज का होना
  • खुलजी
  • जलन होना
  • दाने निकलना
  • छाले हो जाना

अपनाएं ये उपाय

नारियल तेल और कपूर: नारियल तेल और कपूर का उपयोग स्किन रैशेज को कम करने में मददगार होता है, क्योंकि इनमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। बता दें कि नारियल तेल त्वचा को मोइस्चराइज करता है तो वहीं कपूर त्वचा की खुजली को कम कर सकता है। इसे आप दिन में 2 बार कर लगा सकते हैं।

Continue Reading

About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।