कर्मचारियों को करना होगा इंतजार, आगे बढ़ सकती है तारीख, पॉलिसी पेंडिंग, जल्द मिलेगी मंजूरी

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP Employees) के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग (General administration department) द्वारा ट्रांसफर पॉलिसी 2022 (MP Transfer Policy 2022) को तैयार कर लिया गया है। वहीं मंजूरी के लिए इसे मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) भेजा गया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि 1 मई से मध्यप्रदेश में अधिकारियों के ट्रांसफर (MP Transfer) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि एक बार फिर से कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक नई ट्रांसफर नीति 2022को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है।

वही प्रस्ताव की मंजूरी में हो रही देरी को देखते हुए अंदेशा लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कर्मचारियों के तबादले के लिए और थोड़ा और इंतजार करना होगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद तबादले पर से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा और कर्मचारी अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। जानकारी की माने तो इस वर्ष करीब 40000 कर्मचारियों के तबादले होने हैं। जिन कर्मचारियों के तबादले 1-2 साल में हुए हैं, नई पॉलिसी के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाएगा। वहीं इस बार ट्रांसफर लिस्ट ऑफिसियल गवर्नमेंट ईमेल आईडी (Official Government E-mail ID) से ही जारी की जाएगी।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi