हजारों कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, सरकार ने विभागों से मांगा ब्यौरा, बढ़ेगी सैलरी

Govt employee news

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। Himachal Pradesh Employees News.हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में सेवारत आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इन कर्मचारियों को जल्द स्थायी नीति का तोहफा मिल सकता है, इसके लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है और विभागों से ब्याौरा मांगा है।

राज्य शासन की बड़ी तैयारी, 15,000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, 1215 करोड़ रुपए का होगा निवेश

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की कवायद तेज कर दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने वर्ष 2000 से 31 मार्च 2022 तक डाइंग कैडर घोषित किए गए पदों का ब्योरा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड, निगमों, सोसाइटी व ट्रस्ट से मांगा है और 5 दिनों के अंदर निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध करवाने के आदेश दिए है, ताकि जल्द से जल्द आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जा सके।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)