चीन के बाद Redmi Note 11 SE भारत में मचाएगा धमाल, फीचर्स होंगे जबरदस्त, होंगें नाम अलग, यहाँ जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। रेडमी नोट 11 सीरीज से भारत में खूब मशहूर है, यह सीरीज लोगों का दिल जीतने में भी सफल रहा। अब तक कंपनी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर चुका है। अब बारी नए स्मार्टफोन की है। बहुत जल्द Redmi Note 11 SE भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि स्मार्टफोन का नाम अलग होगा। कहा जा रहा है की Redmi Note 11 SE चीन में पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 10S का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा।

चीन के बाद Redmi Note 11 SE भारत में मचाएगा धमाल, फीचर्स होंगे जबरदस्त, होंगें नाम अलग, यहाँ जानें डीटेल
Redmi Note 10S

यह भी पढ़े… MP हर घर तिरंगा योजना : सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 1 करोड़ 51 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य

वहीं यह भी कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन मार्केट में POCO M5s के नाम से भी लॉन्च हो सकता है, इसे कई प्रसिद्ध सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर भी देखा जा चुका है। भारत में पहले से ही रेडमी नोट 11 सीरीज का क्रेज है। अब तक Redmi Note 11Pro+ 5G और अन्य कई स्मार्टफोन्स भारत में एंट्री भी ले चुके हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए मॉडल के अलग होगा और कई अपग्रेड भी स्मार्टफोन मेंनजर आएंगे।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"