20 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, लागू होगी यह महत्वपूर्ण योजना! मिलेगी कई सुविधाएं, राज्य शासन की बड़ी तैयारी

employees

Employees New Scheme : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पुरानी पेंशन योजना और पदोन्नति पर कर्मचारी लगातार सरकार को घेरने का काम  कर रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नई तैयारी की हुई है। जिससे 20 लाख शासकीय कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा एक तरफ जहां केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता देने की तैयारी की गई है।  दूसरी तरफ नए साल में उन्हें अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की तैयारी

शिवराज सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया जा सकता है। इसके तहत कर्मचारियों को नए साल में कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा सकती है। हालांकि इस योजना के कर्मचारियों के वेतन से अंशदान काटा जाएगा और सरकार द्वारा भी शेष राशि का भुगतान किया जाएगा। इस तरह देश और प्रदेश के बड़े अस्पतालों में कर्मचारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi