जानें कर्मचारियों के 18 महीने के अटके DA Arrears पर नई अपडेट, जल्द मिलेंगे 2 लाख!

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (Central employees and pensioners) के लिए 18 महीने के महंगाई भत्ते के एरियर (18 Months DA Arrear ) को लेकर नई अपडेट आई है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  कर्मचारियों को बकाया डीए के लिए फरवरी 2022 तक का और इंतजार करना पड़ सकता है। वर्तमान हालातों को देखते हुए मोदी सरकार इसी महीने के अंत या फिर बजट के बाद बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrear) पर फैसला ले सकती है और कर्मचारियों को इसका एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है। इससे सैलरी में 2 लाख तक का इजाफा देखने को मिलेगा और करीब 1 करोड़ कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द 9000 रुपए होगी पेंशन की राशि! जानें ताजा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों (Employees Salary Hike) को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर से सैलरी मिल रही है, लेकिन कर्मचारियों तो जनवरी 2020 से जून 2021 तक के  बकाया 18 महीने डीए एरियर (18 Month DA Arrear) का इंतजार है।खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी  (Modi Government) जल्द इस पर फैसला ले सकते है। अगर जनवरी 2022 में इस संबंध में केन्द्रीय कैबिनेट के साथ बैठक होती है तो कर्मचारियों को इसका एकमुश्त भुगतान किया जा सकता है। अगर वर्तमान हालातों को देखकर इसे टाला गया तो बजट 2022-23 के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)