राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज खजुराहो में गिरफ्तार

Kashish Trivedi
Updated on -

खजुराहो, डेस्क रिपोर्ट। धार्मिक नेता कालीचरण महाराज (kalicharan maharaj) को गुरुवार तड़के मध्य प्रदेश (MP) के खजुराहो (khajuraho) से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कालीचरण महाराज को खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार कालीचरण को अब रायपुर लाया जाएगा।

सूत्रों की माने तो छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर किराए के मकान में कालीचरण में ठहरे हुए थे। जहां से उन्हें रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं देर शाम पुलिस कालीचरण को लेकर रायपुर पहुंचेगी। बता दें कि FIR होने के बाद सही कालीचरण भागा फिर रहा था। वही कालीचरणपुर महाराष्ट्र FIR दर्ज होने के बाद रायपुर पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमार करवाई कर रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi